सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है।खासकर उन लोगों को जो ये कहते रहते थे कि मुश्किल वक़्त मी सचिन के बल्ले को ताला लग जाता हैं। एडिलेड ओवल में जब टीम इंडिया मुश्किल में फँस गयी थी तब सचिन एक बार फिर आस्ट्रेलिया के सामने दीवार बनकर खडे हो गए। सचिन ने शानदार १२४ रन बनाए और वो अभी तक क्रीस पर हैं।
ये शतक कई मायनों में खास है एक तो ये कि एडिलेड डान ब्रैडमैन का घरेलु मैदान है। और उन्होने सचिन को एक बार अपने जन्मदिन पर खास तौर से बुलाया था। और दुसरे सचिन का रेकॉर्ड इस मैदान पर बहुत खराब रहा है। और सचिन का ये आस्ट्रेलिया में आख़िरी टेस्ट मैच भी हो सकता है। लेकिन जिस तरह सचिन अभी खेल रहे हैं उसको देखकर तो आप और मैं उनके लम्बा खेलने कि दुआ कर सकते हैं।
गुरुवार, 24 जनवरी 2008
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)